फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGL Connection: अगर नहीं कर रहे इस्तेमाल तो अस्थाई रूप से ऐसे बंद करवा सकते हैं आईजीएल पाइप गैस कनेक्शन

Fri, 18 Oct 2024 05:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आईजीएल गैस कनेक्शन बंद करवाने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala
IGL Gas Pipe Line Connection Temporary Disconnection: अब गैस चूल्हे का इस्तेमाल शहरी इलाकों में ही नहीं बल्कि, ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। लकड़ी वाले चूल्हे की जगह अब गैस चूल्हे ने ले ली है। इससे लोगों का समय बचता है और सुविधा मिलती है। यही नहीं, अब शहरी इलाकों में तो गैस सिलेंडर की जगह पाइप लाइन से गैस घर-घर तक पहुंचने लगी है। इससे न सिलेंडर बुक करना पड़ता है और न ही सिलेंडर खत्म होने जैसी दिक्कत होती है। इसमें मीटर लगा होता है और आपको बिल देना होता है। दिल्ली एनसीआर में आईजीएल यानी इंद्रपस्थ गैस लिमिटेड द्वारा गैस पाइप लाइन के कनेक्शन दिए जाते हैं। ऐसे में कई बार लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते, अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आप इसे अस्थाई रूप से बंद करवा सकते हैं और फिर जरूरत पड़ने पर इसको फिर से चालू करवा सकते हैं। तो चलिए अस्थाई रूप से पाइप गैस कनेक्शन को बंद करवाने का तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
आईजीएल गैस कनेक्शन बंद करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
ऐसे अस्थाई रूप से बंद करवा सकते हैं गैस पाइप कनेक्शन
  • आईजीएल गैस कनेक्शन में आपको बिल देना होता है और आप अगर इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो फिर आप इसे अस्थाई रूप से बंद करवा सकते हैं। इसके लिए आपको आईजीएल के कस्टमर केयर में बात करनी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
आईजीएल गैस कनेक्शन बंद करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
ये हैं टोल फ्री नंबर:-
  • 011-41387000
  • 011-49835100
  • 011-69020500
  • 011-69020400

4 of 5
आईजीएल गैस कनेक्शन बंद करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
  • इन टोल फ्री नंबर पर आपको कॉल करना होता है, जहां पर आपको 10 अंकों का बिजनेस पार्टनर नंबर बताना होता है और अपने कनेक्शन को अस्थाई रूप से बंद करवाने के बारे में कहना है। इसके बाद आईजीएल की टेक्निकल टीम आपके घर आती है और आपके गैस पाइप कनेक्शन को अस्थाई रूप से बंद कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईजीएल गैस कनेक्शन बंद करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
सिक्योरिटी के पैसे भी मिल सकते हैं वापस
  • जब आप आईजीएल पाइप गैस कनेक्शन लगवाते हैं तो आपको कुछ सिक्योरिटी मनी देनी पड़ती है। ऐसे में आप कनेक्शन को अस्थाई रूप से बंद करवाते समय ये सिक्योरिटी वापस ले सकते हैं। इसके लिए इस आधिकारिक लिंक https://www.iglonline.net/application-of-refund-of-security-deposit के जरिए फॉर्म डाउनलोड कर, फिर फॉर्म को भरकर साथ में कैंसिल चेक लगाकर आईजीएल के ऑफिस में जमा करवाना होता है। इसके कुछ दिनों के भीतर आपके खाते में पैसे आ जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें