Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं, तो पात्र लोग इन योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। मौजूदा समय में देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें राज्य सरकारें अपने स्तर पर और केंद्र सरकार भी अपने स्तर पर ही कई तरह की योजनाएं चलाती है। यही नहीं, समय-समय पर कई तरह की नई योजनाओं को भी सरकार लॉन्च करती रहती है।
इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर महीने में शुरू किया था। इस योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी चाहें तो इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों, ये जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस योजना के बारे में जान सकते हैं...