फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: इतने रुपये में खूबसूरत लद्दाख घुमा रहा आईआरसीटीसी, जानें क्या क्या मिल रही सुविधाएं

Fri, 13 Jun 2025 08:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सुकून, रोमांच और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव पाना चाहते हैं, तो आपके लिए लद्दाख एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बाइक राइडिंग से लेकर ट्रैकिंग और कैंपिंग यहां आप कई चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Ladakh Tour Package 2025 From Chandigarh - फोटो : AdobeStock
अगर आप गर्मी के इस सीजन में किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत लद्दाख घुमाया जाएगा। अगर आप सुकून, रोमांच और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव पाना चाहते हैं, तो आपके लिए लद्दाख एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बाइक राइडिंग से लेकर ट्रैकिंग और कैंपिंग यहां आप कई चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। लद्दाख की यही चीजें देश दुनिया से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के लद्दाख टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई सुविधाएं भी दी जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Ladakh Tour Package 2025 From Chandigarh - फोटो : AdobeStock
पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से कराया जाएगा। यात्रा करते समय आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी इसकी व्यवस्था करेगा। इसके अलावा आपके ठहरने के लिए आईआरसीटीसी ने होटल भी बुक कर रखा है। 

Plane Crash: प्लेन क्रैश में जिन लोगों की चली जाती है जान, क्या उनको मिलता है मुआवजा? जानिए नियम
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Ladakh Tour Package 2025 From Chandigarh - फोटो : AdobeStock
इस पैकेज की शुरुआत 21 जून, 2025 को चंडीगढ़ से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी टूर पैकेज के अंतर्गत की गई है। इस पैकेज में आपको लद्दाख, लेह, नुब्रा और पैंगोंग घुमाया जाएगा। 

Why Planes Crash: आखिर किन कारणों से हो जाते हैं प्लेन क्रैश, यहां जानें 4 बड़ी वजहें

4 of 5
IRCTC Ladakh Tour Package 2025 From Chandigarh - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम INCREDIBLE LADAKH WITH IRCTC LTC APPROVED है। इस टूर का पैकेज कोड NCA13 है। पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 7 रातों और 8 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

Airplanes: कितने तरह के होते हैं विमान, जानिए क्या है इनमें अंतर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Ladakh Tour Package 2025 From Chandigarh - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो आपको 49,850 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 44,100 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 43,100 रुपये होगा।

Ahmedabad Plane Crash: हादसे के समय पायलट ने क्यों बोला Mayday? जानें क्या है इस कोडवर्ड का मतलब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें