Emergency Signals Used in Flights: अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में करीब 266 लोगों की जान गई। विमान में 242 लोग सवार थे। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के तुरंत बाद यह क्रैश हो गया। विमान हादसा कैसे हुआ इसकी वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। इसको लेकर विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग वजहें बताई जा रही हैं। जांच टीम को क्रैश साइट पर 1 ब्लैक बॉक्स मिल गया है। ब्लैक बॉक्स को डिकोड करने के बाद हादसे की वजह सामने आ सकती है। इस दुखद हादसे ने विमान में इमरजेंसी के समय उपयोग होने वाले आपातकालीन सिग्नलों की ओर ध्यान खींचा है। इसी कड़ी में इस खबर में हम आपको उन 5 सिग्नलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग फ्लाइट में इमरजेंसी के समय होता है।