फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: सस्ते में केरल घुमा रहा है आईआरसीटीसी, ये 4 जगहें खूबसूरती में विदेशों को भी देती हैं मात

Thu, 08 Aug 2024 04:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Kerala Tour Package 2024 - फोटो : Freepik
IRCTC Kerala Tour Package 2024: अगर आप भारत के किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको केरल की खूबसूरत जगहें मुन्नार / थेक्कडी / कन्याकुमारी / त्रिवेंद्रम जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। केरल की गिनती भारत के खूबसूरत राज्यों में की जाती है। भारत के दक्षिणी भाग में स्थित केरल की प्राकृतिक सुंदरता देश दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां के साफ सुथरे बीच और चाय के दूर दूर तक फैले सुंदर बागान केरल की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस केरल टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Kerala Tour Package 2024 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ESSENCE OF KERALA है। इसका पैकेज कोड SEH046 है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको केरल की खूबसूरत जगहें मुन्नार / थेक्कडी / कन्याकुमारी / त्रिवेंद्रम घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Kerala Tour Package 2024 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा कैब के माध्यम से कराई जाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 13 अगस्त, 2024 को कोच्चि से हो रही है।  

4 of 5
IRCTC Kerala Tour Package 2024 - फोटो : Istock
इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने सभी की व्यवस्था की जाएगी। पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Kerala Tour Package 2024 - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले यात्रा करने पर आपका किराया 73,690 रुपये है। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 38,320 रुपये होगा। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं इस स्थिति में आपको प्रति व्यक्ति 29,335 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें