IRCTC Kenya Tour Package 2024: अगर आप अफ्रीका महाद्वीप पर किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको केन्या में घूमने का मौका मिल रहा है। केन्या पूर्वी अफ्रीका एक खूबसूरत देश है। अपनी विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से यह दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। सफारी का लुत्फ उठाने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पर आते हैं।
यहां आपको शेर, चीता, हाथी, जिराफ आदि कई तरह के वन्य जीव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां और भी कई शानदार चीजें देखने लायक हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के केन्या टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -