Ayushman Bharat Yojana: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कब कौन किस बीमारी से घिर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। दरअसल, हमारी खराब दिनचर्या और बाहरी खानपान की वजह से सबसे ज्यादा ये दिक्कतें होती हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें ताकि किसी बड़ी बीमार से ग्रसित न हो पाए। वहीं, अगर आप किसी बीमारी की चपेट में आते हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। हालांकि, आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, ये आपको चेक करना पड़ता है यानी अपनी पात्रता चेक करनी होती है जिसके बाद आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं। तो चलिए जानते हैं पात्रता कैसे चेक की जा सकती है। अगली स्लाइड्स में आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...