फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: जापान घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया मिल रही ये शानदार सुविधाएं

Thu, 12 Dec 2024 06:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापान की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। यह देश अपनी प्राचीन संस्कृति, उन्नत तकनीक और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। 
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Japan Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको जापान में घूमने का मौका मिल रहा है। जापान की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। यह देश अपनी प्राचीन संस्कृति, उन्नत तकनीक और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। जापान की राजधानी टोक्यो की गिनती दुनिया के सबसे विकसित शहरों में की जाती है। यह देश टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में काफी आगे है। इसके अलावा जापान में कई खूबसूरत जगहें भी हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Japan Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम THE SPECTACULAR CHERRY BLOSSOM - JAPAN EX AHMEDABAD है। इसका पैकेज कोड WAO019 है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 8 रातों और 9 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Japan Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के जापान टूर पैकेज की शुरुआत 28 मार्च, 2025 को अहमदाबाद से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा एरोप्लेन से कराई जाएगी। 

Aadhaar: आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेट करने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत

4 of 5
IRCTC Japan Tour Package - फोटो : AdobeStock
वहीं बाकी जगहों पर आपको बस और कैब के माध्यम से घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। 

Investment Tips: 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 23 लाख से ज्यादा रुपये, जानिए कैसे?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Japan Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर बात किराये की करें तो इस पैकेज की शुरुआत 3 लाख रुपये से हो रही है। वहीं बाकी जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WAO019 पर विजिट कर सकते हैं। 

Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें