फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Goa Tour Package: गोवा घूमने का बना रहे प्लान, तो IRCTC कराएगा पूरा, सिर्फ इतने रुपये है किराया

Fri, 12 Jan 2024 02:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Goa Tour Package: अगर आप गोवा घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपके गोवा के प्लान को पूरा कराने के लिए आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। गोवा दुनियाभर में एक लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां के खूबसूरत बीच और कई चर्चित जगहें हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। गोवा में कई ऐतिहासिक चर्च भी हैं। इन सब के अलावा यहां के खूबसूरत समुद्र तट गोवा की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। अगर आप गोवा को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम GLORIOUS GOA EX LUCKNOW है। इसका पैकेज कोड NLA88B है। आईआरसीटीसी के गोवा टूर पैकेज की शुरुआत 25 जनवरी, 2024 को लखनऊ से हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट के माध्यम से लखनऊ से गोवा ले जाया जाएगा। गोवा में आपको घुमाने के लिए बस का भी बंदोबस्त आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। 

4 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। पैकेज के अंतर्गत आईआरसीटीसी द्वारा आपके रुकने के लिए होटल भी बुक किया गया है। वहीं ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की भी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। 

Adulteration in Pulses: बाजार में बिक रही मिलावटी दाल, न हों धोखे का शिकार, ऐसे करें पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : पिक्साबे
अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको 44,700 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 37,100 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 36,300 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें