फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: अब गोवा का प्लान होगा पूरा, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

Fri, 24 Feb 2023 10:31 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Goa Tour Package: अगर आप गोवा घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। गोवा अपने खूबसूरत बीच को लेकर काफी लोकप्रिय है। हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। खूबसूरत बीच के अलावा यहां के ऐतिहासिक जगहें और खूबसूरत चर्च हमेशा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम GOA VACATIONS EX INDORE है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 3 रात और 4 दिनों का है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। कई लोग इसमें अपनी बुकिंग करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट की कंफर्ट क्लास में यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज के अंतर्गत नॉर्थ और साउथ गोवा को कवर किया जाएगा। 

Digital Gold: घर बैठे आसानी से खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड, जानिए क्या है तरीका
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के साथ गोवा की यात्रा करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के साथ गोवा की यह यात्रा पूरी तरह इंश्योर्ड रहेगी। इसमें आपको इंश्योरेंस कवर की सुविधा भी मिल रही है। पैकेज के अंतर्गत यात्रा की शुरुआत 1 मार्च, 2023 को इंदौर से हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको 26,900 रुपये किराये का भुगतान करना होगा। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 20,950 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 20,500 रुपये का किराया देना होगा।

Cheque Bounce: चेक बाउंस होने पर दर्ज हो सकता है मुकदमा या जा सकते हैं जेल, जानिए क्या है नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें