IRCTC Tour Package: अगर आप अक्तूबर महीने में किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है।
नॉर्थ ईस्ट में आपको हरियाली, पहाड़, नदियां, झरने जैसी कई खूबसूरत चीजें देखने को मिलेंगी। इन्हें देखने के बाद आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यही नहीं उत्तर पूर्व के वन क्षेत्र भी यहां की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ा देते हैं। इसके अलावा यहां की जनजातियां, परंपराएं और अनूठी संस्कृति के कहने ही क्या? ऐसे में आपको उत्तर पूर्व भारत घूमने के इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -