फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: क्या आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं? यहां देखें पात्रता सूची

Wed, 09 Oct 2024 04:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: सरकारी योजनाओं से जुड़ने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इसमें कई अलग-अलग तरह के लाभ लाभार्थियों को मिलते हैं। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं, जैसे- किसी योजना में सरकार सीधे आपके खाते में पैसे भेज देती है तो किसी योजना में आपको सब्सिडी दी जाती है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसको भारत सरकार चलाती है। इस योजना से सीधे तौर पर 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है, ताकि इन्हें योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ दिया जा सके, लेकिन क्या आप इस योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ सकते हैं? इसके लिए आपको पात्रता सूची चेक करनी होती है क्योंकि जो लोग इस कैटेगरी में होते हैं वे योजना के लिए पात्र होते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं?
  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के तहत वे लोग पात्र हैं जो पात्रता सूची में हैं। इसके लिए अलावा अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो जान लें कि आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ये लोग हैं योजना के लिए पात्र:-
  • जो लोग सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • जो मालाकार हैं
  • जो धोबी है
  • जो दर्जी है
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और फिशिंग नेट निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद मिलते हैं ये लाभ
  • जब आप योजना से जुड़ जाते हैं तो आपको 5-7 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके लिए लिए ट्रेनिंग चलने तक 500 रुपये देने का प्रावधान है
  • वहीं, टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
  • इसमें लाभार्थियों को पहले एक लाख और फिर दो लाख रुपये का अतिरिक्त लोन दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें