IRCTC Bhutan Tour Package 2023: यात्रियों को घुमाने के लिए आईआरसीटीसी समय-समय पर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने अपना एक बेहद ही खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। भूटान एक बेहद ही खूबसूरत देश है। इस देश को लैंड ऑफ थंडर ड्रैगन के नाम से भी जाना जाता है। यही नहीं भूटान की गिनती दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में भी की जाती है। खूबसूरती के अलावा यहां की संस्कृति भी देश दुनिया से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। ऊंचे ऊंचे पहाड़ों पर बनी मोनेस्ट्रीज, वाइल्डलाइफ सेंचुरी और हरे भरे पहाड़ भूटान की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के साथ इस भूटान टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -