फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अभी भी है मौका तुरंत करवा लें ये तीन काम, वरना अटक सकती है 14वीं किस्त

Fri, 23 Jun 2023 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
PM Kisan Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी देश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं के लिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को काफी फायदा भी पहुंच रहा है। जैसे- किसानों को ही ले लीजिए। इनके लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। इस योजना में किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। वहीं, इस बार किसानों को जल्द 14वीं किस्त मिल सकती है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त किसी कारण अटके नहीं तो आपको तीन काम करवाने अनिवार्य हैं। इनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
ये हैं वो तीन काम:-

पहला काम
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

3 of 5
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
  • अगर आपने अब तक किसी कारण ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपके पास अब भी एक मौका है। ऐसे में आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए भी आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

4 of 5
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
दूसरा काम
  • भू-सत्यापन करवाना भी योजना से जुड़े किसानों के लिए अनिवार्य है। अगर आप किसी कारण ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते है। इसलिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इस काम को जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
तीसरा काम
  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करवाना भी जरूरी है। जो किसान अगर ऐसा नहीं करता है, तो वो किस्त से वंचित रह सकता है। इसलिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को जल्द से जल्द करवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें