फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: खूबसूरत भूटान की सैर कराने के लिए IRCTC लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

Fri, 23 Jun 2023 11:07 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Bhutan Tour Package - फोटो : pixabay
IRCTC Bhutan Tour Package 2023: यात्रियों को घुमाने के लिए आईआरसीटीसी समय-समय पर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने अपना एक बेहद ही खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। भूटान एक बेहद ही खूबसूरत देश है। इस देश को लैंड ऑफ थंडर ड्रैगन के नाम से भी जाना जाता है। यही नहीं भूटान की गिनती दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में भी की जाती है। खूबसूरती के अलावा यहां की संस्कृति भी देश दुनिया से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। ऊंचे ऊंचे पहाड़ों पर बनी मोनेस्ट्रीज, वाइल्डलाइफ सेंचुरी और हरे भरे पहाड़ भूटान की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के साथ इस भूटान टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Bhutan Tour Package - फोटो : pixabay
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BEAUTIFUL BHUTAN (EHO040A) है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 9 रातों और 10 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Bhutan Tour Package - फोटो : pixabay
इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 अक्तूबर, 2023 को कोलकाता से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको थिंपू समेत भूटान की कई खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। 

4 of 5
IRCTC Bhutan Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपको कई सुविधाएं मिल रही हैं। टूर के दौरान आपके रुकने से लेकर खाने पीने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Bhutan Tour Package - फोटो : istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 76,700 रुपये है। वहीं Cost per Pax on DBL/TWIN पर किराया 58,300 रुपये है। इसके अलावा Cost per Pax on Triple पर किराया 53,100 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EHO040A पर विजिट करके टूर से जुड़ी अधिक जानकारी पा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें