IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package: अगर आप दिवाली से पहले कोई धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या, गया, काशी और प्रयागराज में घूमने का मौका मिल रहा है। ये जगहें भारत की संस्कृति, आध्यत्मिक्ता और अस्मिता का केंद्र बिंदु हैं।
ये तीनों ही जगहें हिंदू धर्म के लिए काफी पवित्र हैं। एक तरफ जहां काशी को मोक्ष की नगरी कहा जाता है तो वहीं प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों नदियों का संगम होता है। इसके अलावा अयोध्या भगवान राम का जन्म स्थान है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर भगवान का दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -