आज यानी 10 फरवरी 2022 से उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुबह 7 बजे से लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा और आगरा जैसी अन्य जगहों पर लोग वोट कर रहे हैं। चुनाव का पहला चरण है और अभी कई चरण बाकी हैं। वहीं, जब आप पोलिंग बूथ पर वोट करने जाते हैं, तो आपने देखा होगा कि मतदाता की अंगुली पर एक स्याही लगाई जाती है। इससे पहचान की जाती है कि कौन लोग वोट डाल चुके हैं, और ये लोग दोबारा वोटिंग न कर पाएं। इसलिए इस तरह की व्यवस्था की होती है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर मतदाता की अंगुली ही नहीं है, तो फिर उसके स्याही कहां पर लगाई जाती है? शायद नहीं, अगर आप ये जानना चाहते हैं तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...