Solar Rooftop Scheme: अगर आप हर महीने आने वाले बिजली बिल से छुटकारा पाना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम सोलर रूफटॉप स्कीम है। इस योजना का लाभ लेकर आप अपने घरों की छत पर सोलर पैनल को लगवा सकते हैं। देश भर में कई लोग सरकार की इस स्कीम में आवेदन करके 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी लेकर अपने घर पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है। गर्मी या शर्दी हर सीजन में आने वाला अतिरिक्त बिजली बिल का बोझ हमारी जेब पर बुरा असर डालता है। हमारी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा बिजली बिल का भुगतान करने में खर्च हो जाता है। ऐसे में इस योजना का लाभ लेकर आप हर महीने आने वाले बिजली बिल से आजादी पा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सोलर रूफटॉप स्कीम के बारे में विस्तार से -