फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: क्या आप जानते हैं भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन कौन सी है? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

Sun, 11 Aug 2024 05:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। किन्हीं और साधनों की तुलना में भारतीय ट्रेनों में सफर करना काफी सस्ता और सुविधाजनक है। भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में रोजाना करोडों लोग सफर करते हैं। देश की कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था के विकास में भारतीय रेलवे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा देश के पर्यटन विकास में भी इसका एक महत्वपूर्ण योगदान है। हम में से अधिकतर लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारत की सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन कौन सी है? अगर नहीं, तो आज इस खबर के माध्यम हम आपको भारत की सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
भारत की सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन का नाम "मेट्टुपालयम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन" है। इस ट्रेन को नीलगिरी माउंटेन ट्रेन के नाम से भी जाना जाता है। यह ट्रेन 46 किलोमीटर की दूरी का सफर तय करने में 5 घंटे का समय लगाती है। यही नहीं कई बार तो इसे इस दूरी को सफर करने मे 6 से 7 घंटे का समय भी लग जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
यह ट्रेन तमिलनाडु के मेट्टुपालयम रेलवे स्टेशन से ऊटी के उदमंडल रेलवे स्टेशन के बीच चलती है। अपने सफर में ये ट्रेन केलर, कुन्नुर, वेलिंगटन, लवडेल, ऊटाकमुंड स्टेशन से होकर जाती है। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
यह ट्रेन जिस रूट से होकर गुजरती है वह काफी खूबसूरत है। प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठाने वाले ज्यादातर लोग इस ट्रेन में सफर करते हैं। यह ट्रेन यात्रा के दौरान करीब 16 सुरंगें और 250 से ज्यादा पुल से होकर गुजरती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
यह ट्रेन अंग्रेजों के समय से ही चलती आ रही है। इस ट्रेन की शुरुआत 1899 में हुई थी। पर्यटकों को इस ट्रेन में सफर का शानदार अनुभव देने के लिए आज के समय इस ट्रेन को काफी एडवांस कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें