फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ये है भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन, कुल इतने किलोमीटर का करती है सफर

Fri, 06 Sep 2024 06:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। भारतीय रेल नेटवर्क की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती हैं। यात्रियों की सुविधा और उनकी सहूलियत को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में विभिन्न प्रकार की ट्रेनों का संचालन करता है। ट्रेनें सफर करने के लिए काफी सस्ता और सुविधाजनक साधन हैं। इसके अलावा यात्रा करते समय यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को भी बना रखा है। भारतीय ट्रेनों में हम में से अधिकतर लोग सफर करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है भारत की सबसे लंबी दूरी का सफर करने वाली ट्रेन कौन सी है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
भारत की सबसे लंबी दूरी तक का सफर करने वाली ट्रेन का नाम विवेक एक्सप्रेस है। यह ट्रेन कुल 4,189 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस ट्रेन की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के अवसर पर की गई थी। यह ट्रेन असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक चलती है।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
विवेक एक्सप्रेस को अपना सफर पूरा करने में करीब 75 घंटों का समय लगता है। अपने सफर के दौरान यह ट्रेन कुल 59 स्टेशनों पर रुकती है। यह ट्रेन डिब्रुगढ़ से शाम 7 बजकर 25 मिनट पर चलती है। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
वहीं यह ट्रेन रात 10 बजे कन्याकुमारी पहुंचती है। इस सफर को पूरा करने में यह ट्रेन करीब 74 घंटे 35 मिनट का समय लेती है। विवेक एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलती है। 

Investment Schemes: महिलाएं सरकार की इस स्कीम में करें निवेश, दो सालों में बन सकती हैं लखपति
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 15905/15906 है। विवेक एक्सप्रेस में कुल 19 कोच हैं। ट्रेन में कुल 3 एसी कोच हैं। वहीं 6 जनरल कोच और 9 स्लीपर क्लास के कोच हैं। इसके अलावा ट्रेन में पैंट्री कार भी है।

अजमेर, बीकानेर से लेकर राजस्थान की इन शानदार जगहों पर घुमाने के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, इतना है किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें