फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए नहीं मिल रही ट्रेन टिकट, तो ऐसे बुक कर सकते हैं तत्काल टिकट

Fri, 09 Aug 2024 04:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए ऐसे बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट। - फोटो : Amar Ujala
Train Ticket For Raksha Bandhan 2024: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करती है और इससे यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। अगर आपको भी ट्रेन से यात्रा करनी है तो इसके लिए आपको पहले ट्रेन टिकट बुक करनी होती है। आप काउंटर से या फिर घर बैठे आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से भी ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन जब त्योहारों का मौका आता है तो ट्रेन टिकट मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। जैसे- इस बार रक्षाबंधन का त्योहार और जो लोग पढ़ाई, नौकरी आदि के कारण अपने-अपने घरों से दूर रहते हैं, वे लोग घर जाते हैं। ऐसे में अगर आपको घर जाने के लिए ट्रेन टिकट नहीं मिल रही है तो आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही आप यहां जान सकते हैं कि आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने से पहले वो क्या सेटिंग करें जिससे आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ सके। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए ऐसे बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट। - फोटो : istock
इस बात का रखें ध्यान:-

स्टेप 1
  • तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने से पहले आपको एक काम करना है जिसके लिए आपको पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर जाना है
  • यहां पर लॉगिन करने के बाद आपको 'माय अकाउंट' सेक्शन में जाकर 'माय प्रोफाइल' पर क्लिक करना है और इसके बाद 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' पर क्लिक करें
विज्ञापन

3 of 5
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए ऐसे बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको यहां पर उन लोगों के नाम, उम्र आदि भरने हैं जिनकी टिकट बुक करनी है
  • इसके बाद सेव कर दें, इससे होता ये है कि तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते समय आपको पैसेंजर की जानकारी नहीं भरनी होती है
  • इससे आपका समय बचता है और आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ सकती है।

4 of 5
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए ऐसे बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट। - फोटो : istock
ऐसे बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है और यहां लॉगिन कर लें
  • फिर आपको यहां पर वो स्टेशन चुनना है जहां से आपको यात्रा शुरू करनी है और जहां आपका गंतव्य है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए ऐसे बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर नीचे तत्काल का विकल्प चुन लें और फिर उस ट्रेन पर क्लिक करें जिससे आपको यात्रा करनी है
  • इसके बाद बर्थ पर क्लिक करना है और फिर 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' में भरे हुए नामों पर क्लिक करें
  • फिर आपको कैप्चा कोड भरना है और पेमेंट कर देनी है जिसके बाद आपका ट्रेन टिकट बुक हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें