Indian Railways: भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। इसका विशाल रेल नेटवर्क पूरे देशभर में फैला है, जो देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। सफर करते समय यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसको लेकर भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन में सफर करने वाले कई यात्री काफी वजन अपने साथ लेकर सफर करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि ट्रेन में आप अपने साथ कितना वजन साथ लेकर सफर कर सकते हैं इसको लेकर नियम है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -