फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: क्या आप जानते हैं बोगी और कोच में अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

Fri, 04 Aug 2023 12:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What Is The Difference Between Coach And Bogie In Train - फोटो : Istock
Indian Railways: हम में से अधिकतर लोग अक्सर ट्रेन में सफर करते हैं। करोड़ों यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को भी बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों के सफर को सुविधाजनक और आसान बनाना है। हम में अधिकतर लोग ट्रेन में यात्रा करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि ट्रेन के कोच और बोगियों में क्या अंतर होता है? हम में से ज्यादातर लोगों को इस सवाल के उत्तर के बारे में पता नहीं है। अगर आप भी इस बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में इस खबर के माध्यम से आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं कि आखिर ट्रेन के कोच और बोगियों में क्या अंतर होता है?
विज्ञापन

2 of 5
What Is The Difference Between Coach And Bogie In Train - फोटो : Istock
अगर आप ट्रेन के बोगी और कोच के बीच के अंतर के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि ट्रेन की बोगी में आप बैठकर यात्रा नहीं कर सकते हैं। बोगी रेलवे कोच के उस भाग को कहा जाता है, जिस पर कोच टिका होता है। 

Investment Schemes: बैंक में एफडी कराने की बजाए इन सरकारी स्कीम्स में करें निवेश, मिलेगा शानदार रिटर्न
विज्ञापन

3 of 5
What Is The Difference Between Coach And Bogie In Train - फोटो : Istock
ट्रेन की बोगी पर कोच को फिट किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले चार पहियों को एक्सल की मदद से जोड़कर बोगी को तैयार किया जाता है। इसे तैयार करने के बाद ट्रेन के कोच को लगाया जाता है। 

4 of 5
What Is The Difference Between Coach And Bogie In Train - फोटो : Istock
वहीं ट्रेन में जो डिब्बे लगे होते हैं, जहां आप बैठते हैं। उस हिस्से को कोच कहा जाता है। आप ट्रेन टिकट बुक करते समय इसी कोच में अपनी सीट की बुकिंग करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What Is The Difference Between Coach And Bogie In Train - फोटो : Istock
बोगियों में ही ट्रेन को रोकने के लिए ब्रेक्स को फिट किया जाता है। वहीं ट्रेन चलते समय ज्यादा हिले डुले न इसके लिए उसमें स्प्रिंग को भी लगाया जाता है। इन्हीं स्प्रिंग की वजह से ट्रेन चलते समय बड़े से बड़े झटकों को झेल जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें