हमारे देश में रोजाना ट्रेन से काफी संख्या में लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का नेटवर्क पूरे भारत में फैला है, और लगभग हर जगह के लिए काफी रेल प्रतिदिन चलती हैं। लोग भी ट्रेन में सफर करना चाहते हैं, क्योंकि रेल में कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। इसमें शौचालय की सुविधा, खानपान की व्यवस्था, बेहतर सीटें और सोने की भी व्यवस्था रहती है। लेकिन जब लोग दिल्ली से झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार या उत्तर प्रदेश जैसी जगहों के लिए टिकट बुक कराते हैं, तो त्योहारों के मौके पर कंफर्म टिकट नहीं मिल पाती है। वहीं, अगर टिकट मिल जाती है, तो कई बार लोग किन्हीं कारणों की वजह से अपनी टिकट को कैंसिल कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे के इसको लेकर कुछ नियम है? दरअसल, आपको रेलवे के इन नियमों को जानना जरूरी है। नहीं तो आपको ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं...