फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेन टिकट कैंसिल करते समय जरूर जान लें रेलवे के ये नियम, नहीं तो कटेगा ज्यादा चार्ज

Tue, 19 Apr 2022 02:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेन टिकट कैंसिल कराते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
देश के कोने-कोने से रोजाना काफी ज्यादा संख्या में लोग एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य तक का सफर तय करते हैं। कोई अपने काम से, कोई घूमने के इरादे से, कोई अपने रिश्तेदारों के वहां, तो कोई अपने दफ्तर के काम से सफर करता है। लेकिन जब बात लंबे सफर की आती है, तो लोग भारतीय रेल से ही सफर करना पसंद करते हैं। पूरे भारत में फैले रेल नेटवर्क के कारण लोगों को लगभग सभी जगहों के लिए आसानी से ट्रेन मिल जाती है। इसके लिए लोग पहले से रेल टिकट बुक कराते हैं, ताकि यात्रा वाले दिन उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। लेकिन कई मर्तबा किन्हीं कारणों की वजह से लोगों को अपना सफर कैंसिल करना पड़ता है। ऐसे में लोग अपना पैसा वापस पाने के लिए ट्रेन टिकट को भी कैंसिल करा देते हैं। वहीं, अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपके लिए इससे जुड़ा रेलवे का नियम जानना जरूरी हो जाता है ताकि आप ज्यादा चार्ज कटने से बच सकें। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ट्रेन टिकट कैंसिल कराते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Pixabay
नियमों को जानना जरूरी
  • अगर आप ट्रेन टिकट कैंसिल कराने की सोच रहे हैं तो पहले आपके लिए रेलवे के नियम को जानना जरूरी है, जिसमें अलग-अलग क्लास के लिए अलग-कैंसिलेशन चार्ज तय किया गया है। इन नियमों को जानकर आप अपने काफी हद तक पैसे बचा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेन टिकट कैंसिल कराते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Pixabay
पहले ये नियम जान लें
  • अगर बाढ़ जैसी स्थिति की वजह से ट्रेन कैंसिल होती है, तो ऐसे में यात्री को टिकट का पूरा रिफंड मिलता है। बशर्ते इसके लिए आपको यात्रा के तीन दिन के अंदर अपनी टिकट को कैंसिल करवाना होता है। दूसरी तरफ 12 घंटे पहले कंफर्म टिकट कैंसिल कराने पर 25 फीसदी चार्ज और ट्रेन के स्टेशन छोड़ने के 12 से 4 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल कराने पर ये चार्ज 50 फीसदी लगता है।

4 of 6
ट्रेन टिकट कैंसिल कराते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : iStock
कंफर्म टिकट
  • बात अगर कंफर्म टिकट की करें, तो आप ऐसी ट्रेन टिकट को ट्रेन छूटने से 48 घंटे पहले तक कैंसिल करा सकते हैं। इसमें आपको एसी फर्स्ट क्लास के लिए 240 रुपये, एसी टू टियर के लिए 200 रुपये, स्लीपर क्लास के लिए 120 रुपये, टू सिटर के लिए 60 रुपये, एसी थ्री टियर और एसी चेयर कार के लिए 180 रुपये का कैंसिलेशन चार्ज देना होता है।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेन टिकट कैंसिल कराते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
वेटिंग या आरएसी करा रहे हैं कैंसिल
  • अगर आप वेटिंग या आरएसी की स्लीपर क्लास की टिकट को ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक कैंसिल करा लेते हैं, तो ऐसे में आपके टिकट पर 60 रुपये कैंसिलेशन चार्ज के रूप में काटे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रेन टिकट कैंसिल कराते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
तत्काल टिकट
  • कई बार लोगों को किसी जरूरी काम से अचानक कहीं सफर करना होता है, तो फिर उन्हें तत्काल टिकट बुक करानी होती है। वहीं, अगर आप तत्काल टिकट को कैंसिल कराने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी है कि रेलवे के नियम के मुताबिक इसमें आपको कोई रिफंड राशि नहीं मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें