फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: ट्रेन टिकट बुक करवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा ब्रोकर के पास, जब ऐसे बना लेंगे अपना आईआरसीटीसी अकाउंट

Fri, 29 Dec 2023 12:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाएं? - फोटो : istock
IRCTC Ticket Account: सर्दी का मौसम चल रहा है और ठंड जारी है। ऐसे में लोग बर्फबारी देखने पहाड़ों पर जा रहे हैं। साथ ही नए साल की वजह से भी लोग हिल स्टेशन के अलावा अन्य जगहों पर भी घूमने का प्लान करते हैं। ऐसे में जहां एक तरफ कई लोग अपने वाहन से घूमना पसंद करते हैं, तो कई लोग भारतीय ट्रेन से यात्रा करते हैं। इसके लिए आपको पहले ट्रेन टिकट बुक करवाना पड़ता है, जिसके लिए आज भी लोग ब्रोकर के पास जाते हुए नजर आते हैं। पर अगर आप चाहें तो खुद का आईआरसीटीसी अकाउंट बनाकर मिनटों में ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। इससे आपका समय और एक्स्ट्रा पैसे दोनों बचते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आप अपना आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बना सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाएं? - फोटो : istock
आईआरसीटीसी अकाउंट बनाने का ये है सरल तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी ब्रोकर से अपना ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं, तो अब आपको ये करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप अपना आईआरसीटीसी अकाउंट बनाकर खुद ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले भारतीय रेलवे के आधिकारिक पोर्टल irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाएं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां कई ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें से ऊपर की तरफ दिख रहे 'रजिस्ट्रेशन' वाले विकल्प पर आपको क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसे आपको भरना है

4 of 5
आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाएं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर जैसी अन्य जानकारियां भरनी हैं
  • फिर यूजर नेम और एक पासवर्ड बनाना है
  • इसके बाद फिर से एक बार दोबारा पासवर्ड दर्ज करके कंफर्म करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाएं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर सिक्योरिटी के सवाल दर्ज करें और इनका जवाब दें
  • अब आधार नंबर और जेंडर दर्ज करें, साथ ही जन्मतिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और घर का पता दर्ज करना है
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें और फिर आप लॉगिन करके अपना ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें