Indian Railways: भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। यह हर रोज लाखों की संख्या में यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का काम करता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है, जहां से लगभग देश के हर प्रमुख स्थानों पर जाने के लिए ट्रेन मिलती है। इस स्टेशन से उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक लगभग हर बड़े शहर और राज्य के लिए ट्रेन मिल जाती है। इसी वजह से देश के इस रेलवे स्टेशन पर कई यात्रियों की भीड़ देखने को मिलती है।
इसके अलावा इस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हमेशा चहल पहल रहती है। भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। अगर आप इस रेलवे स्टेशन के बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं।