Diwali 2025 Auto Loan Guide: देशभर में धनतेरस और दिवाली के मौके पर बड़े पैमाने पर लोग कार, बाइक की खरीदारी करते हैं। वहीं जीएसटी की दरों के कम होने के बाद कार और बाइक की कीमतें और भी ज्यादा सस्ती हो गई हैं इस कारण धनतेरस और दिवाली के मौके पर बड़े पैमाने पर गाड़ियों की सेल होने की बात कही जा रही है।
अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में कार या बाइक को फाइनेंस कराकर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में जान लेना चाहिए। EMI, डाउन पेमेंट, ब्याज दर से लेकर डॉक्यूमेंटेशन तक अगर ये सब पहले से क्लियर हो तो बाद में किसी तरह की दिक्कत नहीं आती। सही जानकारी होने से आपको किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना होगा, इसके अलावा आप अच्छे खासे पैसों की बचत भी कर सकेंगे।