फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: चार्ट तैयार होने के बाद RAC टिकट पर नहीं करना चाहते हैं सफर, क्या रेलवे देगा रिफंड?

Thu, 09 Oct 2025 08:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian railways rac ticket cancellation rules: अगर कोई यात्री चार्ट तैयार होने के बाद आरएसी टिकट पर सफर नहीं करना चाहता है तो क्या ऐसे में भारतीय रेलवे उसको रिफंड देगा। 
विज्ञापन
1 of 5
क्या चार्ट तैयार होने के बाद आरएसी टिकट कैंसिल कराने पर मिलता है रिफंड - फोटो : Adobe Stock
RAC ticket cancellation after chart preparation: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। किन्हीं दूसरे साधनों में सफर करने की बजाए ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेनों में यात्रा करना पसंद करते हैं। भारतीय ट्रेनें अन्य साधनों की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित होती हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियम बनाए हैं। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को सफर का आरामदायक अनुभव देना है। विभिन्न रूट पर चलने वाली ट्रेनों में काफी पहले ही सभी सीटें बुक हो जाती हैं।

इस कारण कई बार यात्रियों को वेटिंग टिकट मिलता है। हालांकि, चार्ट तैयार होने के बाद अक्सर उनका टिकट RAC में चला जाता है। आरएसी टिकट में यात्रियों को हाफ सीट मिलती है। वहीं हाफ सीट पर कोई दूसरा यात्री सफर करता है। सवाल है कि अगर कोई यात्री चार्ट तैयार होने के बाद आरएसी टिकट पर सफर नहीं करना चाहता है तो क्या ऐसे में भारतीय रेलवे उसको रिफंड देगा। 
विज्ञापन

2 of 5
क्या चार्ट तैयार होने के बाद आरएसी टिकट कैंसिल कराने पर मिलता है रिफंड - फोटो : Adobe Stock
अगर चार्ट तैयार होने के बाद किसी यात्री का टिकट आरएसी में चला जाता है और वह उस टिकट पर यात्री सफर नहीं करना चाहता है, इस स्थिति में यात्री उस टिकट को कैंसिल कराकर रिफंड ले सकता है। हालांकि, रिफंड लेने के लिए यात्री को ट्रेन के रवाना होने से 30 मिनट पहले उसे कैंसिल करना है या टीडीआर फाइल करना होगा। 

Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा 
विज्ञापन

3 of 5
क्या चार्ट तैयार होने के बाद आरएसी टिकट कैंसिल कराने पर मिलता है रिफंड - फोटो : AdobeStock
अगर आप समय रहते टिकट को कैंसिल नहीं करते हैं या टीडीआर फाइल नहीं करते हैं तो इस स्थिति में आपको कोई रिफंड नहीं मिलेगा। टीडीआर फाइल करने के लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करना है। 

WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस

4 of 5
क्या चार्ट तैयार होने के बाद आरएसी टिकट कैंसिल कराने पर मिलता है रिफंड - फोटो : AdobeStock
लॉगिन करने के बाद आपको बुक्ड हिस्ट्री टिकट में जाना है। यहां से आप टीडीआर फाइल कर सकते हैं। टीडीआर फाइल करने की प्रक्रिया काफी आसान है इसमें आपको किन्हीं दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या चार्ट तैयार होने के बाद आरएसी टिकट कैंसिल कराने पर मिलता है रिफंड - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के साथ साथ देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यही नहीं देश में लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर यह रोजगार भी प्रदान करने का काम कर रहा है। 

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें