फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल

Mon, 05 Aug 2024 01:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: हर रोज देश में करोड़ों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। ट्रेनों में सफर करते समय यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को सफर के दौरान एक अच्छा अनुभव देना है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार ट्रेन में सफर करते समय लोगों को दूसरे यात्रियों की किसी गैर जरूरी गतिविधि की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने ट्रेन में सफर करने को लेकर कई जरूरी नियमों को बना रखा है। अगर आप ट्रेन में सफर करते समय इन नियमों का उल्लंघन करते हैं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको जुर्माने के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं ट्रेन में यात्रा करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
ट्रेन में सफर करते समय आपको भूलकर भी ज्वलनशील या विस्फोट पदार्थ साथ लेकर सफर नहीं करना चाहिए। ट्रेन में गैस सिलेंडर, स्टोव, पटाखे, पेट्रोलियम पदार्थ, केमिकल, सिगरेट आदि को साथ लेकर सफर करना दंडनीय अपराध है। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर आपके ऊपर सख्त कार्रवाई हो सकती है। यहां तक की आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
ट्रेन में सफर करते समय स्मोकिंग करना दंडनीय अपराध है। अगर आप ट्रेन में यात्रा करते समय स्मोकिंग करते हुए पकड़े जाते हैं तो आप पर सख्त कार्रवाई की जी सकती है। ऐसा करने पर आपसे जुर्माना भी वसूला जा सकता है। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
ट्रेन में सफर करते सयम आपके पास टिकट का होना जरूरी है। बिना टिकट लिए ट्रेन में सफर करना दंडनीय अपराध है। अगर आप बिना टिकट लिए ट्रेन में सफर करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इसके अलावा ट्रेन में सफर करते समय आपको मोबाइल पर तेज आवाज में बात नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से साथ में सफर कर रहे यात्री को परेशानी हो सकती है। अगर दूसरा यात्री इसकी शिकायत करता है तो आप पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें