18th Kist of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप भी चाहते हैं कि आप किसी सरकारी योजना का लाभ लें तो आपके लिए पहले ये जरूरी हो जाता है कि आप जानें कि आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। हर योजना की अलग-अलग शर्तें होती हैं जिन्हें पूरा करना होता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। अगर इस योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ आपको लेना है तो पहले तो आपको किसान होना होगा और वो भी पात्र। तब जाकर योजना के अंतर्गत मिलने वाले किस्त के पैसे आपको मिल पाएंगे, लेकिन इसके अलावा एक और काम है जो इस योजना से जुड़े किसानों को करवाना होता है। अगर वे ये काम नहीं करवाते हैं तो उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिल पाता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सा काम है जिसे किसानों के लिए करवाना जरूरी है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...