भारतीय रेलवे देश में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से कनेक्ट करने का काम करती हैं। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा भी दी जाती है। रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा कई नियम और कानूनों को बनाए गए हैं। इसके बावजूद अक्सर देखने को मिलता है कि भारतीय ट्रेनों में सफर करते समय यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक खास नंबर जारी कर रखा है, जहां पर आप कॉल करके इसको लेकर शिकायत कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -