ट्रेन में सफर करने का कुछ अलग ही मजा होता है। ट्रेन से आरामदायक सफर करने के लिए हमें पहले से ही रिजर्वेशन कराना होता है, जिससे सफर के दौरान किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। लेकिन कई बार ऐसा भी हो जाता है कि हम रिजर्वेशन तो करा लेते हैं लेकिन ऐन मौके प्लान चेंज होने पर हमें टिकट कैंसिल करानी पड़ती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, या आप भी अपना प्लान चेंज होने के कारण टिकट कैंसिल करने की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल, रेलवे के नियम के अनुसार, टिकट कैंसिल कराने की बजाए आपके पास दूसरा विकल्प भी होता है। अगर आप अपने बुक किए हुए टिकट के मुताबिक यात्रा नहीं करना चाहते तो आप इसमें बदलाव भी कर सकते हैं। इसमें अपनी ट्रेन यात्रा को प्रीपोंड, पोस्टपोंड या फिर अपनी यात्रा के बोर्डिंग स्टेशन को बदलना शामिल है। आइए आपको बताते हैं कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?