How To Book Confirm Train Ticket After Chart Preparation: भारतीय रेलवे में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। इसका एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला है, जो कि भारत के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। हालांकि, ट्रेनों में सफर करने से पहले आपको उसमें टिकट बुक करना जरूरी है।
यात्रियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग को लेकर कई नियमों को बना रखा है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप ट्रेन चार्ट तैयार होने के बाद भी ट्रेन में कंफर्म सीट की बुकिंग कर सकते हैं। भारतीय रेलवे के टिकट बुकिंग को लेकर इस खास नियम के बारे में बेहद ही कम यात्रियों को पता है। अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको भारतीय रेलवे के इसी खास नियम के बारे में बताने जा रहे हैं -