फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: चार्ट तैयार होने के बाद भी ट्रेन में मिल सकती है कंफर्म सीट, जानिए क्या है रेलवे का नियम

Tue, 10 Jan 2023 03:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Book Confirm Train Ticket After Chart Preparation - फोटो : Istock
How To Book Confirm Train Ticket After Chart Preparation: भारतीय रेलवे में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। इसका एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला है, जो कि भारत के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। हालांकि, ट्रेनों में सफर करने से पहले आपको उसमें टिकट बुक करना जरूरी है।

यात्रियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग को लेकर कई नियमों को बना रखा है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप ट्रेन चार्ट तैयार होने के बाद भी ट्रेन में कंफर्म सीट की बुकिंग कर सकते हैं। भारतीय रेलवे के टिकट बुकिंग को लेकर इस खास नियम के बारे में बेहद ही कम यात्रियों को पता है। अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको भारतीय रेलवे के इसी खास नियम के बारे में बताने जा रहे हैं -
विज्ञापन

2 of 5
How To Book Confirm Train Ticket After Chart Preparation - फोटो : Istock
इसको लेकर भारतीय रेलवे ने एक बेहद ही खास नियम को बना रखा है। इस नियम के अंतर्गत देश के भीतर कई स्टेशनों पर करंट टिकट काउंटर को खोला गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Book Confirm Train Ticket After Chart Preparation - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे ने करंट टिकट काउंटर को एक खास चीज को ध्यान में रखकर शुरू किया था। इसका उद्देश्य चार्ट तैयार होने के बाद ट्रेन में खाली बची सीटों को बुक कराना है। 

 

जानना जरूरी: क्या आपको जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली इन मुफ्त सुविधाओं के बारे में पता है?

4 of 5
How To Book Confirm Train Ticket After Chart Preparation - फोटो : Istock
ऐसे में चार्ट तैयार होने के बाद भी आप करंट टिकट काउंटर से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको करंट टिकट काउंटर पर जाकर रिजर्वेशन फॉर्म भरना है। फॉर्म फिल करके उसे काउंटर पर बैठे क्लर्क को दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Book Confirm Train Ticket After Chart Preparation - फोटो : Istock
गौरतलब बात है आपको यहां से ट्रेन में कंफर्म सीट तभी मिलेगी, जब ट्रेन में खाली सीट मौजूद होगी। इसके अलावा अगर ट्रेन में कोई सीट खाली नहीं होती है। इस स्थिति में काउंटर पर बैठा क्लर्क आपको इस विषय में जानकारी दे देगा।

Winter Tips: कड़कड़ाती ठंड में बिना रूम हीटर के भी रख सकते हैं अपने कमरे को गर्म, बस फॉलो करें ये ट्रिक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें