फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर बिटिया की पढ़ाई के लिए इस स्कीम में करें 12 हजार रुपये निवेश, कुछ सालों में मिल सकते हैं 85.4 लाख

Thu, 31 Oct 2024 12:00 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : AdobeStock
Mutual Fund: अगर आपके घर में हाल फिलहाल में बेटी ने जन्म लिया है तो दिवाली के इस शुभ अवसर पर आप अपनी बिटिया के नाम एक खास स्कीम में निवेश करके कुछ सालों में 85.4 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश किया गया आपका पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है।

वहीं विशेषज्ञों की मानें तो निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है। ऐसे में इस क्षेत्र में निवेश करके आप अपनी बिटिया की शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए कुछ सालों में अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप मात्र 12 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में 85.4 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : AdobeStock
इसमें सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करके उसमें एसआईपी बनवानी है। आप विशेषज्ञ की मदद लेकर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : AdobeStock
एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 12 हजार रुपये का निवेश करना है। 12 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 18 सालों के लिए करना है। निवेश अवधि के दौरान इस बात की उम्मीद करें कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

4 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : AdobeStock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है तो आप 18 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय कुल 85.4 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों की सहायता से आप अपनी बिटिया की शादी करा सकते हैं। इसके अलावा उसकी उच्च शिक्षा के लिए भी आप इन पैसों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : AdobeStock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें