फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITR Filing Deadline Extended: बढ़ाई गई आईटीआर फाइल करने की तारीख, जानें किसे मिलेगा फायदा

Wed, 20 Sep 2023 11:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आईटीआर फाइल करने की नई तारीख क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Extended ITR Filing Deadline: जो लोग आयकर रिटर्न फाइल करते हैं, उनके लिए इनकम टैक्स विभाग की तरफ से कई बार कई महत्वपूर्ण सूचनाएं शेयर की जाती हैं। कभी कोई नोटिफिकेशन जारी कर, तो कभी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से। ऐसी ही एक और जानकारी इनकम टैक्स विभाग की तरफ से सामने आ रही है। इसमें आयकर रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ाने को लेकर जानकारी दी गई है। ऐसे में बढ़ी हुई तारीख तक आयकर की वेबसाइट या ऑफलाइन तरीके से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया जा सकता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि ये नई तारीख क्या है और किन लोगों को इसका लाभ मिलेगा। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आईटीआर फाइल करने की नई तारीख क्या है? - फोटो : istock
क्या है नई तारीख?
  • दरअसल, आयकर विभाग की तरफ से इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए जो नई तारीख दी गई है, वो है 30 नवंबर 2023 जबकि, जिन कंपनियों को अपने अकाउंट को ऑडिट कराने की जरूरत है उनके लिए ऑडिट रिपोर्ट पेश करने की नियत तारीख को बढ़ा दिया गया है और अब नई तारीख 31 अक्तूबर 2023 है।
विज्ञापन

3 of 5
आईटीआर फाइल करने की नई तारीख क्या है? - फोटो : iStock
किन लोगों को नहीं मिलेगा फायदा?
  • बात अगर इस बढ़ी हुई तारीख के अंतर्गत लाभ न मिलने वाले लोगों की करें, तो इसका लाभ आम टैक्सपेयर्स को नहीं मिल पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आम लोगों के लिए तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

4 of 5
आईटीआर फाइल करने की नई तारीख क्या है? - फोटो : istock
किन्हें मिलेगा लाभ?
  • आयकर विभाग के मुताबिक, धर्मार्थ ट्रस्ट, धार्मिक संस्थानों और पेशेवर निकायों के लिए आयकर रिटर्न फाइल करने की तारीख को बढ़ाकर 30 नवंबर किया गया है। वहीं, इससे पहले आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर 2023 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईटीआर फाइल करने की नई तारीख क्या है? - फोटो : istock
क्या कहा है बयान में?
  • आयकर विभाग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, किसी फंड, ट्रस्ट, संस्थान या किसी विश्वविद्यालय या शैक्षणिक व चिकित्सकीय संस्थान द्वारा फॉर्म 10बी/10बीबी में 2022-23 के लिए ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने की नियत तारीख को एक महीने बढ़ा दिया गया है और अब नई तारीख 31 अक्तूबर 2023 है। साथ ही बयान में धार्मिक संस्थानों, धर्मार्थ ट्रस्ट और पेशेवर निकायों के लिए भी आयकर रिटर्न फाइल करने की तारीख को बढ़ाकर 30 नवंबर 2023 किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें