फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान लें: बारिश के कारण नहीं सूख पा रहे कपड़े, तो ये हैं कुछ बेस्ट तरीके

Tue, 22 Aug 2023 01:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के मौसम में कपड़े सुखाने के तरीके - फोटो : Amar Ujala
जब-जब गर्मी तेज होती है, तब-तब लोग चाहते हैं कि बारिश हो जाए। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने में मदद मिलती है। हालांकि, इस बात में कोई दो राय नहीं कि बारिश होते ही लोगों को जगह-जगह जलभराव और जाम जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, बारिश आने से सिर्फ इतनी ही परेशानी लोगों को परेशान नहीं करती है। बल्कि, एक और चीज है जिसके कारण लोग बारिश के मौसम में परेशान रहते हैं और वो है कपड़ों का न सूखना। दरअसल, बारिश के कारण कपड़ों को बाहर तो सुखा नहीं सकते। इसलिए कपड़े गीले रह जाते हैं और इन पर से बदबू तक आने लग जाती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ तरीकों की मदद से बरसात के मौसम में भी कपड़ों को सुखा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बारिश के मौसम में कपड़े सुखाने के तरीके - फोटो : istock
बारिश में कपड़े सुखाने के तरीके:-

पहला तरीका
  • अगर बारिश के मौसम में कपड़े नहीं सूख रहे हैं, तो आपको परेशान नहीं होना है। आपके गीले कपड़ों को सुखाने में आपकी आयरन मदद कर सकती है। आपको हल्के गीले कपड़ो पर आयरन कर लेनी है, जिससे ये सूख जाते हैं और पहनने लायक भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश के मौसम में कपड़े सुखाने के तरीके - फोटो : istock
दूसरा तरीका
  • ध्यान रखें कि बरसात में थोड़े-थोड़े करके ही कपड़े धोएं, वरना आपको दिक्कत हो सकती है। वहीं, कपड़े धोने के बाद आपको सभी कपड़ों को अच्छे से निचोड़ लेना है और देखें कि उसमें पानी न रहे, जो टपके।

4 of 5
बारिश के मौसम में कपड़े सुखाने के तरीके - फोटो : istock
  • पानी निकलने के बाद आपको इन कपड़ो को हैंगर में लगाना है। इसमें कपड़े अच्छे से फैल जाएंगे और इन्हें सूखने में दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद आप इन कपड़ों को पंखे के नीचे रातभर छोड़ सकते हैं। इससे ये सूख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश के मौसम में कपड़े सुखाने के तरीके - फोटो : Istock
तीसरा तरीका
  • अगर आपने कपड़े धोए हैं और अब इन्हें सुखाना है, तो ऐसे में आपकी मदद वॉशिंग मशीन का ड्रायर कर सकता है। आपको करना ये है कि कपड़ों को इस ड्रायर में डालकर सूखा लेना है। इसके बाद कपड़े बेहद ही हल्के हो जाते हैं और फिर आप इन्हें घर के अंदर फैलाकर भी सुखा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें