फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: बिना मारे चीटियों को घर से बाहर भगाने के ये हैं कुछ तरीके, नंबर 3 वाला हो सकता है सबसे असरदार

Wed, 01 May 2024 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घर से चीटियां भगाने के उपाय। - फोटो : Amar Ujala
Get Rid of Ants: हर कोई चाहता है कि उसका घर साफ-सुथरा रहे, जिसके लिए रोजाना लोग अपने घरों की सफाई करते हैं। पर कई बार गर्मी के मौसम में चीटियों का आतंक देखने को मिल ही जाता है। काली और लाल रंग की चीटियां न सिर्फ घर में आती हैं, बल्कि लाल वाली चीटियां तो काट तक देती हैं जिससे काटी हुई जगह पर चकते से बन जाते हैं और खुजली होने लगती है। ऐसे में लोग इन चीटियों को मारना तो नहीं चाहते, लेकिन इतना जरूर चाहते हैं कि इनसे छुटकारा पाया जाए। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे तरीके, जिनसे आप इन चीटियों को बिना मारे घर से बाहर भगा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
घर से चीटियां भगाने के उपाय। - फोटो : istock
चीटियों को भगाने के ये हैं कुछ तरीके:-

नंबर 1
  • चीटियों को भगाने के लिए आप चीनी और बोरेक्स पाउडर का घोल बना सकते हैं। आपको करना ये है कि एक कप पानी, एक चम्मच चीनी और इतना ही बोरेक्स पाउडर डालकर मिला लेना है। इस तैयार हुए घोल को एक स्प्रे बोतल में भरकर वहां छिड़काव करना है, जहां पर चीटियां दिखती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
घर से चीटियां भगाने के उपाय। - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आपके घर में चीटियां आ रही हैं, तो इन्हें भगाने में आपकी मदद नमक कर सकता है। दरअसल, चीटियों को नमक पसंद नहीं होता। ऐसे में आप चीटियों वाली जगह पर नमक डाल सकते हैं, जिससे ये तुरंत भाग सकती हैं।

4 of 5
घर से चीटियां भगाने के उपाय। - फोटो : istock
नंबर 3
  • नींबू के रस से भी चीटियों को भगाया जा सकता है। इसके लिए आपको करना ये है कि 4 नींबू को निचोड़कर इनका रस निकाल लेना है और फिर इसे एक कप पानी में मिला लेना है। फिर इस घोल को एक स्प्रे में भरकर चीटियों वाली जगह पर स्प्रे करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर से चीटियां भगाने के उपाय। - फोटो : istock
नंबर 4
  • चीटियों को भगाने के लिए एक और तरीका काम आ सकता है, जिसमें आपकी मदद काली मिर्च कर सकती है। आपको करना ये है कि काली मिर्च का पाउडर लेना है और इसका छिड़काव उस जगह पर करना है, जहां चीटियां आती हैं। इसके बाद ये वहां से भाग जाएंगी।

...............................................................................................................
अस्वीकरण: इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। अमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें