Change Surname On Aadhaar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिक को आधार कार्ड जारी किया जाता है। मौजूदा समय में ये बेहद जरूरी दस्तावेज है और इसके न होने पर आपके कई काम अटक तक सकते हैं। वहीं, अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलती है या आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते हैं या फिर कुछ और तो आप ये करवा सकते हैं। जैसे- शादी के बाद लड़कियां अपने आधार में सरनेम और पता आदि बदलवाना चाहती हैं, लेकिन कई लोगों को इसका तरीका नहीं पता होता है। पर अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप यहां वो तरीका जान सकते हैं जिससे आप आसानी से अपने आधार में सरनेम आदि अपडेट करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...