फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How to Withdraw PF amount: पीएफ का पैसा निकालने में हो रही है दिक्कत, तो उमंग ऐप की मदद से ऐसे निकालें अपनी राशि

Fri, 14 Jan 2022 01:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ का पैसा निकालने में हो रही है दिक्कत, तो उमंग ऐप की मदद से ऐसे निकाले अपनी राशी - फोटो : pixabay
आज के इस डिजिटल युग में लोगों के कई काम आसान बन गए हैं। पहले जहां छोटे छोटे कार्यों को करने में हमारा घंटों का समय बर्बाद होता था। अब हमारा वही काम मोबाइल पर कुछ मिनटों में हो जाता है। ऐसे कई ऐप्स और सॉफ्टवेयर आज आ चुके हैं, जिन्होंने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। उमंग ऐप उन्हीं में से एक है। इस ऐप के जरिए आप आसानी से अपने कई काम घर बैठे कर सकते हैं। आपको अपना पीएफ का बैलेंस चेक करना हो, यूएएन नंबर को एक्टिवेट करना हो या कोई दूसरा कार्य। इस ऐप के जरिए आप आसानी से उसे कर सकते हैं। अगर आप लंबे समय से अपने पीएफ के पैसों को निकालने के लिए परेशान हैं, तो उमंग ऐप के माध्यम से आप आसानी से अपने प्रोविडंट फंड अकाउंट में जमा राशि को निकाल सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं पूरे प्रोसेस के बारे में -  
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ का पैसा निकालने में हो रही है दिक्कत, तो उमंग ऐप की मदद से ऐसे निकाले अपनी राशी - फोटो : Istock
  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में उमंग ऐप को ओपन करना है।
  • उसके बाद सर्च मेन्यू में आपको जाना होगा।
  • वहां EPFO सर्विस के दिए ऑप्शन पर क्लिक करें।
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ का पैसा निकालने में हो रही है दिक्कत, तो उमंग ऐप की मदद से ऐसे निकाले अपनी राशी - फोटो : Istock
  • अब आपको Employee centric के विकल्प का चयन करके Raise Claim के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां आपको अपना EPF UAN नंबर को दर्ज करना होगा।

4 of 5
पीएफ का पैसा निकालने में हो रही है दिक्कत, तो उमंग ऐप की मदद से ऐसे निकाले अपनी राशी - फोटो : Istock
  • कुछ समय बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपको Withdrawal के प्रकार का चयन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ का पैसा निकालने में हो रही है दिक्कत, तो उमंग ऐप की मदद से ऐसे निकाले अपनी राशी - फोटो : पीटीआई
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको क्लेम रिफ्रेंश नंबर मिल जाएगा।
  • इस नंबर की मदद से आप अपने क्लेम स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
  • इस प्रक्रिया के जरिए आप आसानी से अपने पीएफ खाते से पैसों को निकाल सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें