Advance PF Money Withdraw: अगर आप नौकरी करते हैं, तो हो सकता है कि आपका पीएफ अकाउंट भी हो। दरअसल, कंपनी के साइज के ऊपर ये निर्भर करता है कि कर्मचारियों का पीएफ कटेगा या नहीं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। वहीं, इन खातो में हर महीने कर्मचारी का सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट कटकर जमा होता है। ठीक इतना ही अमाउंट कंपनी भी अपने कर्मचारी के पीएफ खाते में हर महीने जमा करती है। वहीं, इस पैसे पर सालाना ब्याज भी मिलता है। इन सबके बीच अगर आपको कभी पैसों की जरूरत है, तो आप नौकरी के बीच में अपने पीएफ खाते में से एडवांस पैसा निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...