फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या मृत व्यक्ति के पैन और आधार कार्ड का कर सकते हैं इस्तेमाल? जान लें नियम तो नहीं होगी दिक्कत

Sat, 03 Jun 2023 03:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मृत व्यक्ति के आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? - फोटो : अमर उजाला
Pan Card and Aadhaar Rules: अगर आप देखेंगे तो आज के समय पैन कार्ड और आधार कार्ड दो ऐसे दस्तावेज हैं, जो बेहद जरूरी हैं। दरअसल, इनके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं और आपके पास ये दस्तावेज हैं तो आप अपना कोई सरकारी और गैर-सरकारी काम आसानी से करवा सकते हैं। ऐसे में इन दस्तावेजों की महत्वता को समझा जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके बाद उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड का क्या करना चाहिए? अगर आपके साथ भी ऐसी स्थिति है तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं कि आखिर इसको लेकर नियम क्या कहता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मृत व्यक्ति के आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? - फोटो : istock
क्या कहता है नियम?
  • किसी व्यक्ति की अगर मृत्यु हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में आप उसके पैन कार्ड और आधार कार्ड को डीएक्टिवेट या फिर सरेंडर कर सकते हैं। हालांकि, सरेंडर करने से पहले आपको इस बारे में और जान लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
मृत व्यक्ति के आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? - फोटो : Amar Ujala
पैन कार्ड का क्या कर सकते हैं?
  • मृत व्यक्ति के पैन कार्ड को वापस करने के लिए आपको असेसमेंट ऑफिसर को एक लेटर लिखना होता है
  • इसमें आपको पैन कार्ड वापस करने की वजह बतानी होती है
  • फिर आप मृत व्यक्ति का नाम, पैन नंबर जैसी जरूरी जानकारियां देकर और साथ में डेथ सर्टिफिकेट लगाकर पैन कार्ड को रिटर्न कर सकते हैं।

4 of 5
मृत व्यक्ति के आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/
इस बात का जरूर रखें ध्यान
  • अगर आपके पास किसी मृत व्यकित का पैन कार्ड है, तो इसे रिटर्न करने से पहले अपने काम जरूर कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि पैन कार्ड का काम वित्तीय कार्यों से जुड़ा होता है। इसलिए काम होने के बाद ही इसे रिटर्न करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृत व्यक्ति के आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
आधार कार्ड के लिए क्या करें?
  • अगर किसी व्यक्ति का निधन हो जाता है, तो ऐसे किसी व्यक्ति के आधार कार्ड को न तो डीएक्टिवेट किया जा सकता है कि न ही उसे रिटर्न करने का कोई प्रावधान है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि मृत व्यक्ति के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल न हो, तो फिर आप आधार कार्ड को डेथ सर्टिफिकेट के साथ लिंक कर सकते हैं। इससे होगा ये कि इस आधार कार्ड का फिर कोई भी गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें