Update Aadhaar Card Address: अगर यूं कहा जाए कि आज के समय का सबसे जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड है, तो शायद इसमें दो राय न हो? बैंक में खाता खुलवाने से लेकर एक सिम कार्ड लेना हो या फिर गैस कनेक्शन लेना हो आदि। लगभग हर एक जगह पर आधार की जरूरत होती है। ये पहचान पत्र के अलावा एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी काम करता है। वैसे तो आधार कार्ड में कार्डधारक का नाम, उम्र, पिता का नाम समेत पता भी होता है। पर कई बार घर बदलने के कारण या फिर आधार पर गलत घर का पता प्रिंट होने की वजह से लोग पते को बदलवाना चाहते हैं। अगर आप भी किसी कारण से अपने आधार पर छपे पते को बदलवाना चाहते हैं, तो आप ये काम घर बैठे ही कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसका सरल तरीका जान सकते हैं...