आज के समय में हमारे पास मौजूद आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज हो गया है। मतलब जितने भी दस्तावेज हमारे पास हैं, उनमें से आधार कार्ड ही एक ऐसा है जिसकी जरूरत लगभग सभी जगहों पर पड़ती है। स्कूल में दाखिला लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो या अन्य कुछ काम करने हो। ऐसे में हमे आधार कार्ड की ही जरूरत होती है। ये हमारे पहचान पत्र के तौर पर काम करता है, जिसमें नाम, जन्मतिथि, पता और एक विशिष्ट संख्या भी होती है। वहीं, कई बार देखा जाता है कि लोग इसमें बदलाव करवाना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें इस बारे में पता नहीं होता है। जैसे- अगर आप अपना घर बदल चुके हैं, और आप अपने नए पते को आधार कार्ड में भी अपडेट करवाना चाहते हैं। तो इसके लिए एक तरीका है, जिसके जरिए आप ये कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे...