फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: क्या आप जानते हैं ट्रेन की छत पर क्यों लगाई जाती है ये गोल-गोल प्लेटें, जानिए आखिर क्या काम करती हैं ये

Fri, 24 Dec 2021 11:11 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन की छत पर क्यों लगी गोल-गोल प्लेटों का मतलब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क्स में से एक है। हर दिन इसमें लाखों लोग सफर करते हैं। आपने भी ट्रेनों में कई बार सफर किया होगा, लेकिन क्या आप ट्रेन से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स के बारे में जानते हैं? जब आप ट्रेन में सफर करते होंगे तो आपने डिब्बों पर बनी डिजाइन और ट्रेनों पर लिखे नंबर आदि जरूर देखे होंगे, लेकिन क्या आप इसका मतलब जानते हैं? साथ ही इनके होने की जरूरत क्या होती है, आप ये जानते है? अगर आपको नहीं पता तो चिंता मत कीजिए। आज हम इसी बारे में बात करने जा रहे हैं। आपने कई बार कुछ ऊंचाई से ट्रेनों के ऊपर छत पर गोला आकार जरूर देखा होगा, लेकिल क्या आप इसका मतलब जानते हैं? कि आखिर ये क्यों लगा होता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं, कि आखिर ट्रेन की छत पर ये गोला आकार का क्या और क्यों होता है।  
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन की छत पर क्यों लगी गोल-गोल प्लेटों का मतलब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
ट्रेन की छत पर लगे ये प्लेट या गोल-गोल आकृतियों का मतलब बहुत कम लोग ही जानते हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि ट्रेन के अंदर से ऐसा कुछ भी नहीं दिखता। ट्रेन से कुछ ऊंचाई से ही ये दिखता है। जैसे स्टेशनों पर बने ब्रिज या सड़क के निचे से ट्रेन के गुजरने पर। दरअसल, प्लेट या गोल-गोल आकृतियों को रूफ वेंटिलेटर भी कहा जाता है। अब नाम से आपने अंदाजा लगा ही लिया होगा कि ये क्या काम करता है।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन की छत पर क्यों लगी गोल-गोल प्लेटों का मतलब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
जब ट्रेन के डिब्बे में यात्रियों की संख्या अधिक हो जाती है तो वहां पर घुटन या सफोकेशन की स्थिति बन जाती है। ऐसे में ये सफोकेशन को बाहर करने का काम करती है। वर्ना यात्रियों को बहुत मुश्किल हो सकती है। 

4 of 5
ट्रेन की छत पर क्यों लगी गोल-गोल प्लेटों का मतलब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
आपने सफर के दौरान ट्रेन के अंदर से ट्रेन की छत पर लगी जालियां जरूर देखी होंगी। इसमें छोटे छोटे छेद बने होते हैं, जो कोच के अंदर बनी गर्म हवा को बाहर की तरफ निकालने का काम करते हैं। ये जाली ट्रेन के उपर लगी प्लेटों से कनेक्टेड होती है। जिससे ये अंदर की उमस ट्रेन के बाहर निकल जाती है। ऐसा इस लिए क्योंकि गर्म हवा हमेशा उपर की तरफ ही उठती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन की छत पर क्यों लगी गोल-गोल प्लेटों का मतलब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
यही कारण है कि ट्रेन के ऊपर छत पर गोल गोल प्लेटें और ट्रेन के अंदर छत पर जालिया लगाई जाती है। जिससे होते हुए गर्म हवा रूफ वेंटिलेटर के रास्ते बाहर निकल जाती हैं। वहीं इस जाली के उपर एक आर प्लेट लगाई जाती है, ताकि बारिश होने पर बारिश का पानी ट्रेन के अंगर न आ सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें