How to submit life certificate online: देशभर में लाखों लोग पेंशन का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में देशभर के लाखों पेंशनर्स के लिए एक जरूरी खबर है। पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपने जीवन प्रमाण पत्र को जमा करना है। हर साल जीवन प्रमाण पत्र को जमा करना काफी जरूरी होता है। इससे इस बारे में पता चलता है कि पेंशन का लाभ लेने वाला वरिष्ठ नागरिक जिंदा है या नहीं। 60 से 80 साल के बीच के वरिष्ठ नागरिक 1 से 30 नवंबर के बीच आसानी से अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक जाना पड़ता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रक्रिया के बारे में, जिसकी मदद से आप ऑनलाइन अपने जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर सकते हैं।