फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? वरना अटक सकती है 15वीं किस्त

Tue, 07 Nov 2023 11:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसानों की किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक कई योजनाएं चलाती है। ऐसा इसलिए ताकि किसानों की कुछ मदद हो पाए। इन लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए कुछ सामान देने का प्रावधान है और साथ ही कुछ योजनाओं में आर्थिक मदद भी की जाती है। जैसे:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ गलतियों की वजह से आपकी किस्त अटक सकती है? अगर नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं जिनके कारण लाभार्थी किस्त से वंचित रह सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों की किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : istock
पहले जानते हैं किस्त के बारे में
  • उन गलतियों के बारे में जानेंगे, जिनके कारण किस्त अटक सकती है। पर उससे पहले जानने की कोशिश करते हैं कि 15वीं किस्त कब आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली से पहले 15वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों की किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : istock
न करें ये गलतियां, वरना अटक सकती है किस्त:-

पहली गलती
  • अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो इस गलती के कारण आपकी किस्त अटक सकती है। पहले ही सरकार की तरफ से कहा गया था कि जो भी इस योजना से जुड़ा है, उसे ई-केवाईसी करवाना जरूरी है।

4 of 5
किसानों की किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : istock
इन 3 तरीकों से करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए इसे करवा सकते हैं
  • आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • वहीं, बैंक में जाकर भी आपका ये काम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों की किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : istock
दूसरी गलती
  • अगर आपने भू-सत्यापन नहीं करवाया है, तो इस गलती के कारण भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को तुरंत निपटा लें। इसके अलावा वो किसान भी किस्त से वंचित रह सकते हैं जिनका आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें