How to Stop Spam Calls: आज के समय में सभी के पास मोबाइल फोन होता है। क्योंकि इसके बिना लोगों के डेली लाइफ के कई कामों में दिक्कत आ सकती है। लेकिन कई बार इसी फोन से हमें डिस्टर्बेंस भी होती है। कई बार आप बहुत जरूरी काम कर रहे होते हैं और इसी दौरान आपका फोन बजता है, लेकिन जब आप ये कॉल उठाते हैं, तो एक स्पैम कॉल निकलती है। कभी-कभी तो ये कॉल्स इतना परेशान करती हैं कि फोन ही बंद करने का मन करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इससे छुटकारा पाने का तरीका बताने जा रहे हैं। दरअसल, कॉल्स तीन प्रकार की होती हैं, जिसमें टेलीमार्केटिंग कॉल्स, रोबो कॉल्स, और स्कैम कॉल्स शामिल होते हैं। ये तीनों प्रकार की कॉल्स आपके समय और पैसे को व्यर्थ कर सकती हैं। अगर आप ऐसे स्पैम कॉल से पीछा छुड़ाना चाहते हैं, तो आप उनसे पूरी तरह से छुटकारा पा सकते हैं। उसके लिए आपको केवल नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने होंगे।