फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spam Calls: आपको भी आते हैं बार-बार स्पैम कॉल्स? तुरंत ऐसे कर सकते हैं बंद, जानें तरीका

Tue, 26 Jul 2022 04:49 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने का तरीका - फोटो : istock
How to Stop Spam Calls: आज के समय में सभी के पास मोबाइल फोन होता है। क्योंकि इसके बिना लोगों के डेली लाइफ के कई कामों में दिक्कत आ सकती है। लेकिन कई बार इसी फोन से हमें डिस्टर्बेंस भी होती है। कई बार आप बहुत जरूरी काम कर रहे होते हैं और इसी दौरान आपका फोन बजता है, लेकिन जब आप ये कॉल उठाते हैं, तो एक स्पैम कॉल निकलती है। कभी-कभी तो ये कॉल्स इतना परेशान करती हैं कि फोन ही बंद करने का मन करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इससे छुटकारा पाने का तरीका बताने जा रहे हैं। दरअसल, कॉल्स तीन प्रकार की होती हैं, जिसमें टेलीमार्केटिंग कॉल्स, रोबो कॉल्स, और स्कैम कॉल्स शामिल होते हैं। ये तीनों प्रकार की कॉल्स आपके समय और पैसे को व्यर्थ कर सकती हैं। अगर आप ऐसे स्पैम कॉल से पीछा छुड़ाना चाहते हैं, तो आप उनसे पूरी तरह से छुटकारा पा सकते हैं। उसके लिए आपको केवल नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने होंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने का तरीका - फोटो : istock
आपको इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए कि गूगल एंड्रॉयड अपने यूजर्स को दो सुविधाएं देता है, जिनकी मदद से वह स्पैम कॉल से बचा सकते हैं। इन सुविधाओं में कॉलर आईडी और स्पैम सिक्योरिटी फीचर्स आते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने का तरीका - फोटो : Istock
इन दोनों ही सुविधाओं को एंड्रॉयड फोन में डिफ़ॉल्ट रूप से शुरू किया जा सकता है। वहीं यूजर्स इसे जब चाहें अपनी मर्जी से बंद भी कर सकते हैं।

4 of 6
स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने का तरीका - फोटो : istock
अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है कि ये फीचर्स आखिर काम कैसे करते हैं, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको इन फीचर्स को चालू करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने का तरीका - फोटो : istock
तो आइये जानते है कि कॉलर आईडी और स्पैम सिक्योरिटी को चालू करके आप अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर स्पैम कॉल को स्थायी रूप से कैसे ब्लॉक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने का तरीका - फोटो : अमर उजाला
कैसे चालू करें कॉलर आईडी और स्पैम सिक्योरिटी 
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर फोन एप खोलना होगा। इसके बाद आपको More ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब सेटिंग्स बटन पर टैप करने पर आपको यहां स्पैम और कॉल स्क्रीन ऑप्शन दिखाई देगा। इसे टैप करते ही आपके फोन में स्पैम कॉल्स ब्लॉक हो जाएंगी। खास बात ये है कि आप चाहें इस फीचर्स को डिसेबल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें